सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Case filed against five members of Changur gang for attempting conversion running a campaign online

Dehradun: धर्मांतरण को लेकर छांगुर गिरोह के पांच लोगों पर मुकदमा, युवती भी शामिल, ऑनलाइन चला रहे थे रैकेट

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jul 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: एक व्यक्ति का कहना था कि उनकी बेटी का कई दिनों से व्यवहार बदला हुआ लग रहा था। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद मामला खुला।

Dehradun Case filed against five members of Changur gang for attempting conversion running a campaign online
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने युवाओं का धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे छांगुर बाबा गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को बृहस्पतिवार को यूपी एटीएस भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने अब यह कार्रवाई रानीपोखरी क्षेत्र के एक कारोबारी की शिकायत पर की है। आरोपियों ने उनकी बेटी का भी धर्मांतरण करने की कोशिश की थी। यह रैकेट इंस्टाग्राम के माध्यम से चलाया जा रहा है।

Trending Videos


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यूपी एटीएस ने दून पुलिस से संपर्क किया था। एटीएस ने अब्दुल रहमान और डोईवाला से मरियम नाम की युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस सूचना के आधार पर देहरादून पुलिस ने भी अपनी टीम गठित की और मामले की गहन पड़ताल शुरू की। इस दौरान कुछ संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी की निगरानी की गई। इस काम में एसटीएफ का भी तकनीकी रूप से सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड से संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की पड़ताल की गई तो यह रानीपोखरी क्षेत्र की एक युवती की निकली। पता चला कि यह युवती शंकरपुर से हिरासत में लिए गए अब्दुल रहमान के संपर्क में थी। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने यह सभी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई। इस पर उसके कारोबारी पिता को इस बारे में बताया गया। उनकी शिकायत पर सहसपुर के शंकरपुर के रहने वाले अब्दुल रहमान, मुजफ्फरनगर निवासी अबु तालिब, दिल्ली कनाट प्लेस निवासी अयान व अमन और गोवा निवासी युवती श्वेता के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन सब जगह पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

Uttarakhand: प्रदेश के मदरसों में छात्रवृत्ति धांधली पर सीएम धामी सख्त, दिए जांच के आदेश

बदल रहा था युवती का व्यवहार

एसएसपी ने बताया कि कारोबारी की बेटी 21 वर्ष की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का कई दिनों से व्यवहार बदला हुआ लग रहा था। उन्हें शक हुआ तो बेटी से पूछताछ की। पता चला कि उसके संपर्क में कुछ मुस्लिम युवक-युवतियां हैं, जो उसे तमाम तरह का प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बेटी का फोन देखा तो उसमें भी कई एकाउंट पर इस तरह की वीडियो दिखाई दीं, जिनमें उनके धर्म को लेकर अनरगल बातें करते हुए आरोपियों ने अपने धर्म को श्रेष्ठ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed