बाप-बेटे ने रची खूनी साजिश?: पैसों का हिसाब करने बुलाया, कृपाण से हमला कर काटा युवक का हाथ; लोगों ने बचाई जान
जान बचाने के लिए कार्तिक ने हाथ आगे किया तो कृपाण उसके बाएं हाथ पर लगी। वार इतना गंभीर था कि उसका हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया। वहीं रीतिक ने सिर बचाने के लिए हाथ आगे किया तो उसकी कोहनी बुरी तरह टूट गई और हाथ में गंभीर चोट आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसों के हिसाब-किताब को लेकर बुलाए गए दो युवकों पर बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने कृपाण से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक का हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया, जबकि दूसरे के हाथ और कोहनी में गंभीर चोट आई। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पैसों के लिए बुलाए थे
देहरादून कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार शुक्रवार की दरमयानी रात करीब जसप्रीत सिंह ने रीतिक मेहता और कार्तिक मेहता को पैसों के हिसाब-किताब के लिए पार्क रोड स्थित अपने घर के पास बुलाया था। आरोप है कि दोनों के पहुंचते ही जसप्रीत सिंह, हरदयाल सिंह और वंश राठी वहां आ गए। इसके बाद जसप्रीत सिंह और हरदयाल सिंह ने कृपाण से दोनों युवकों के सिर पर वार करना शुरू कर दिया।
90 प्रतिशत कट हाथ
जान बचाने के लिए कार्तिक ने हाथ आगे किया तो कृपाण उसके बाएं हाथ पर लगी। वार इतना गंभीर था कि उसका हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया। वहीं रीतिक ने सिर बचाने के लिए हाथ आगे किया तो उसकी कोहनी बुरी तरह टूट गई और हाथ में गंभीर चोट आई।
आसपास के लोगों ने बचाया
तहरीर के मुताबिक दोनों के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी उन पर हमला करते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।