फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kanpur Tourist Stranded Near Vasudhara Waterfall Chamoli Rescued by Police SDRF and Locals Uttarakhand news

Chamoli: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसा कानपुर का पर्यटक, लकड़ियों से बनाया अस्थायी पुल, सुरक्षित निकाला गया

Sat, 15 Aug 2026 05:52 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 15 Aug 2026 05:52 PM IST
सार

पर्यटक के लिए नदी का बढ़ता पानी उस वक्त बड़ी परेशानी बन गया, जब लौटने का रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं ने मदद शुरू की और पुलिस-एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद संयुक्त प्रयास से पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Kanpur Tourist Stranded Near Vasudhara Waterfall Chamoli Rescued by Police SDRF and Locals Uttarakhand news
कर्नाटक का युवक फंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए आए कानपुर के एक पर्यटक को वसुंधरा वॉटरफॉल के आगे घूमना मुश्किल हो गया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से वह नदी के दूसरी ओर फंस गया और वापस आने का रास्ता बंद हो गया। होटल व्यवसायी मंदीप भंडारी ने इसकी सूचना थाना श्री बदरीनाथ के हेड कांस्टेबल चंदन नगरकोटी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय युवाओं मोहित बिष्ट, किशन बिष्ट, नितिन, सौरभ भंडारी, अंशु बिष्ट, धीरेन्द्र, सोनू और मोहित रावत ने मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने लकड़ियों की मदद से नदी पर अस्थायी पुल बनाने का प्रयास किया और दूसरी ओर फंसे पर्यटक तक खाने-पीने की सामग्री भी पहुंचाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चमोली सुरंग हादसा:  मशीन ने दिया धोखा, चाय बनी जिंदगी की वजह, टनल हादसे में बाल-बाल बचे ऑपरेटर और फोरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय युवाओं के साथ समन्वय बनाया और पर्यटक को सुरक्षित नदी के इस पार लाया। इसके बाद उसे सकुशल कोतवाली श्री बद्रीनाथ पहुंचाया गया। रेस्क्यू के दौरान स्थानीय युवाओं की तत्परता और पुलिस-एसडीआरएफ के त्वरित प्रयासों के चलते पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed