{"_id":"6a80410323e1163da80f35bc","slug":"video-indefinite-protest-begins-demanding-mohankhal-chopta-tungnath-motor-road-chamoli-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Renu Saklani
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:05 PM IST
Link Copied
22 किमी लंबे मोहनखाल-किणजाणी-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सड़क संघर्ष समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने शनिवार से मोहनखाल में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शुरू कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष राकेश नेगी और मोहनखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मार्ग बनने से क्षेत्र पर्यटन और धार्मिक मानचित्र से जुड़ेगा तथा चोपता-तुंगनाथ जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन हुआ था। इसके बाद 6 अक्टूबर 2024 को अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मोटर मार्ग की घोषणा की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। संघर्ष समिति का कहना है कि दो वर्ष बीतने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। समिति ने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। क्षेत्रवासियों के अनुसार, 1960 के दशक में वन विभाग करीब 13 किमी सड़क का निर्माण कर चुका है। उनका कहना है कि शेष सड़क को आगे बढ़ाकर मोहनखाल को चोपता और तुंगनाथ से जोड़ा जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।