{"_id":"6a806158c2b1bbdcf304911f","slug":"video-freedom-fighters-and-soldiers-honored-by-organizing-tiranga-yatra-in-airoli-chamoli-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऐरोली में तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरोली में तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों का सम्मान
Renu Saklani
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:23 PM IST
Link Copied
ग्राम ऐरोली में स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली और ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया। सेवानिवृत्त सैनिक सूबेदार सुरेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। गांव में बड़ी संख्या में लोग भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं, इसलिए स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और सेना में सेवा दे रहे लोगों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय ऐरोली पहुंचे, जहां बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।