{"_id":"6a80654755236d713503d2f0","slug":"video-independence-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-pokhari-development-block-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोखरी विकासखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी विकासखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Renu Saklani
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:40 PM IST
Link Copied
विकासखंड पोखरी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जयकारों के साथ प्रभातफेरी निकाली और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तहसील पोखरी में सिविल जज मोहम्मद बशिख और तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, नगर पंचायत, सीएचसी, खंड विकास कार्यालय और थाना पोखरी समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, राजकीय इंटर कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के बाद विभिन्न स्थानों पर मिष्ठान वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।