{"_id":"6a804f456925f2273b0efbf0","slug":"sir-uttarakhand-2-83-lakh-claims-and-objections-filed-in-one-month-ceo-holds-meeting-with-political-parties-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Sat, 15 Aug 2026 05:10 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:10 PM IST
सार
एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में मतदाता सूची की जांच और सुधार की प्रक्रिया जारी है। एक महीने के दौरान 2.83 लाख दावे-आपत्तियां सामने आई हैं, जिनके निस्तारण को लेकर निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों को नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 एवं मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल दो लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। जिसके तहत एक लाख 28 हजार (फार्म-6), एक लाख सात हजार (फार्म-7) और 47 हजार (फार्म-8) प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...जनगणना: उत्तराखंड में 17 से हिमाच्छादित क्षेत्रों में डिजिटल स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक
विज्ञापन
सीईओ ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। दलों को यह भी बताया कि वर्तमान में फार्म 6, 7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया गतिमान है।