सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Char saal bemisal Program CM Dhami told Government School Curriculum Implemented in All Madrasas

उत्तराखंड: सीएम धामी का साफ संदेश, मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने देंगे

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: सरकार के चार साल बेमिसाल समारोह में सीएम ने जहां सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, विपक्ष और पूर्ववर्ती कांग्रेस पर निशाना साधा।

Dehradun Char saal bemisal Program CM Dhami told Government School Curriculum Implemented in All Madrasas
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में मदरसों को जिहादी मानसिकता को पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने देंगे। सरकार ने बच्चों को गुमराह करने वाले अवैध मदरसों पर ताला लगाने का काम किया हैं। जो इन्हें ज्ञान और संस्कार के केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहती है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात सरकार के चार साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने इस दौरान 401 करोड़ की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री धामी ने कहा, चार साल पहले प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर दिया। शपथ ग्रहण के दौरान इसी मैदान में उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद गर्व से कह सकते हैं कि वे संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में सीएम ने जहां सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, विपक्ष और पूर्ववर्ती कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राज्य दोगुनी रफ्तार से प्रगति कर रहा है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खनन माफिया बेरोकटोक संसाधनों से खिलवाड़ करते थे। स्टिंग के माध्यम से सभी ने देखा कि संसाधनों की किस तरह से बंदरबांट की जाती थी। पटवारी भर्ती, दरोगा भर्ती, छात्रवृत्ति घपला, एनएच 74 घपला, डेनिस और केदारनाथ में 2013 में आई आपदा में राहत सामग्री के नाम पर घपला हुआ। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, जो अफवाह और भ्रम फैलाने के साथ ही तथ्यों को तोड़मरोड़ कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। घपलों में रंगे सियारों की तरह बेमानी की किस्सों को छिपाने का काम कर रही है।

Uttarakhand: धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल, ऐतिहासिक फैसलों से प्रदेश को मिली पहचान, विकास को नई दिशा

सीएम धामी ने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1750 हो गई है। यही नहीं इस दौरान दो लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नई कार्य संस्कृति की विकसित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही हैं। देहरादून में लगभग 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी, तब केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे।

30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में छोटी मछली हो या बड़े मगरमच्छ सभी को गिरफ्तार किया जा रहा है।

देवभूमि में किसी जिहादी को पनपने नहीं दिया जाएगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, देवभूमि में किसी जिहादी को पनपने नहीं दिया जाएगा। सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया गया। वहीं, प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा, इस साल जुलाई से उत्तराखंड के सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed