फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Due to elections, transfers of more than 15 thousand employees will not take place on time.

Dehradun : चुनाव के चलते तय समय पर नहीं होंगे 15000 से अधिक कर्मचारियों के तबादले, अतिरिक्त समय देने की तैयारी

Fri, 07 Jun 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा बिशन सिंह बोरा, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 05:19 AM IST
सार

तबादला एक्ट के तहत 10 जून तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि है, लेकिन विभिन्न विभाग तय तिथि पर तबादला आदेश जारी करने की स्थिति में नहीं हैं। कुछ विभागों में तो इसे लेकर अभी प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Dehradun: Due to elections, transfers of more than 15 thousand employees will not take place on time.
demo

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की वजह से 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के तबादले लटक गए हैं। तबादला एक्ट के तहत 10 जून तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि है, लेकिन विभिन्न विभाग तय तिथि पर तबादला आदेश जारी करने की स्थिति में नहीं हैं। कुछ विभागों में तो इसे लेकर अभी प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल के मुताबिक तबादलों के लिए सभी विभागों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक 2017 के तहत कर्मचारी-अधिकारियों के तबादले होते हैं। तबादला एक्ट में तबादलों के लिए समय सारणी तय है। जिसके तहत सभी विभागों को तबादलों के लिए प्रक्रिया शुरू कर 10 जून तक तबादले करने होते हैं, लेकिन तबादला एक्ट के तहत तय समय पर तबादले करना तो दूर, चुनाव की वजह से इस बार कुछ विभाग इसकी प्रक्रिया तक शुरू नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक डॉ.धनंजय मोहन बताते हैं कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को चुनाव आचार संहिता खत्म हुई है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद आज शुक्रवार से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग में उप वन क्षेत्राधिकारियों से वन क्षेत्राधिकारी के पदों पर पदोन्नति पाने वाले वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले होने हैं। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से नियुक्ति प्राधिकारियों के स्तर से वन रक्षकों व दरोगाओं के तबादले होंगे। वहीं, कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में सबसे बड़े विभागों में से एक शिक्षा विभाग ने भी तबादला एक्ट के तहत तय तिथि तक तबादले करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक विभाग में 10 जून तक तबादले नहीं हो पाएंगे। कार्मिक विभाग को तबादलों के लिए अतिरिक्त समय देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अब तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि आज शुक्रवार को भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली तो अगले दो दिन शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण प्रस्ताव मंजूर नहीं हो पाएगा।


तबादला एक्ट के तहत तबादलों के लिए समय सारणी

  • 31 मार्च : विभागाध्यक्ष की ओर से कार्य स्थल का मानक के अनुसार चिन्हिकरण
  • 01 अप्रैल : सभी विभागों की ओर से तबादलों के लिए समितियों का गठन
  • 15 अप्रैल : हर संवर्ग के लिए सुगम, दुर्गम क्षेत्र के कार्यस्थल और खाली पदों की सूची जारी करना
  • 20 अप्रैल : अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र कर्मचारियों से 10 इच्छित स्थानों के लिए विकल्प मांगना
  • 30 अप्रैल : अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगना
  • 20 मई : प्राप्त विकल्पों और आवेदन पत्रों का विवरण वेबसाइट पर प्रदर्शित करना
  • 25 मई : तबादला समिति की बैठक
  • 10 जून : तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि

प्रदेश में चुनाव की वजह से कई विभागों ने तबादला प्रक्रिया पर काम नहीं किया, कुछ ही कर पाए। ऐसे में सभी विभागों को तबादलों के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। कितना समय दिया जाएगा, इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी है। बैठक में सभी विभागों से वार्ता के बाद तबादलों की समय सारणी में बदलाव किया जाएगा।
-ललित मोहन रयाल, अपर सचिव कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed