Dehradun: जामुनवाला लूटकांड; शराब पीने के बाद हुई तीनों की लड़ाई, सच दबाने के लिए झूठी कहानी बनाई
जामुनवाला में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक खुद ही आरोपियों के साथ गया था। दोनों की लड़ाई हुई और इसी बीच युवक पुल से नीचे गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमनगर क्षेत्र के जामुनवाला में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की वारदात के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश खुद ही शराब पीने के लिए अश्मित और मृदुल के साथ जामुनवाला गया था। वहां शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसमें आकाश पुल के नीचे गिरा। घटना का असली सच छिपाने के लिए आकाश ने अपहरण की झूठी कहानी रची।
पुलिस के अनुसार, आठ मई को शिवाजी मार्ग, कांवली रोड निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आकाश, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, छह मई की रात करीब 2:15 बजे सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए खड़ा था।
इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उसे जबरन अपने साथ जामुनवाला पुल की ओर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने आकाश के साथ मारपीट की, उसके दो मोबाइल फोन और 600 रुपये लूट लिए तथा उसे पुल से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
Uttarakhand: एसटीएफ ने जारी किया अलर्ट; एसआईआर और जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी मृदुल गुरुंग को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया आईफोन बरामद किया था। पूछताछ में उसने अपने साथी अश्मित थापा का नाम बताया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने फरार आरोपी अश्मित
थापा को कोल्हू पानी रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में लूटा गया रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटनास्थल पर शराब पीने के बाद तीनों युवकों में विवाद हुआ था। इसी दौरान आकाश पुल से नीचे गिरा। इसके बाद उसने अपहरण की झूठी कहानी बनाई।