सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Assault on Director of Education Congress Workers around Raipur police station demand MLA arrest

शिक्षा निदेशक से मारपीट: कांग्रेसियों ने घेरा रायपुर थाना; विधायक की गिरफ्तारी की मांग, 48 घंटे का अल्टीमेटम

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षा निदेशालय में निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक काऊ माफी मांग चुके हैं और पुलिस भी मारपीट के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अब कांग्रेसी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हएु हैं।

Dehradun News Assault on Director of Education Congress Workers around Raipur police station demand MLA arrest
कांग्रेसियों ने घेरा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षा निदेशालय में निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस कांग्रेस ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेसियों ने मारपीट का विरोध करते हुए थाने का घेराव कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में सीओ द्वारा पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।

Trending Videos


पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट, सोनिया आनंद रावत, युवा कांग्रेस से विनीत भट्ट आदि कांग्रेसियों के साथ रायपुर थाने में पहुंच गए और उन्होंने वहां पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, मारपीट प्रकरण के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश

कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर में लगातार हत्याएं हो रही हैं और अब विधायक ही खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और अधिकारी को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सम्मान व सुरक्षा की हर लड़ाई में साथ रहेगी। पार्टी ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए दो टूक कहा कि जब तक जिम्मेदारी तय कर इस्तीफा नहीं होता, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर संघर्ष तेज करेगी। इस दौरान कहा कि यदि 48 घंटे में विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती तो कांग्रेस आगे की रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed