सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Bloody conflict between Girlfriend Boyfriend love triangle erupts stab each other to death

प्रेमी युगल के बीच खूनी संघर्ष: त्रिकोणीय प्यार में तकरार; फिर एक-दूसरे पर चाकू से किए जानलेवा वार

अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Crime News: दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dehradun News Bloody conflict between Girlfriend Boyfriend love triangle erupts stab each other to death
प्रेमी युगल के बीच खूनी संघर्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए खूनी संघर्ष की जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती का किसी अन्य युवक से भी संपर्क था। इसी बात पर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Trending Videos


शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। युवक ने तो युवती पर जानवेला हमला किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद युवती के गले से निकलती खून की धार देखकर युवक घबरा गया और 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस चालक ललित मौके पर पहुंचा तो उसने वहां की स्थिति और युवती की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि युवक को युवती के दूसरे युवक से बातचीत करने पर आपत्ति थी। इसी बात पर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान इसी बात पर फिर बहस छिड़ गई और मामला हिंसा में बदल गया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
साथ ही युवती के कथित दूसरे दोस्त की भूमिका और दोनों के बीच के विवाद के कारणों को भी खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chamoli: पहले पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला, फिर गांव से दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला पति का शव
 

पेट दर्द का बहाना बनाकर बुलाई एंबुलेंस
एंबुलेंस चालक ललित ने बताया कि उसे पेट दर्द की शिकायत बताकर कॉल किया गया था लेकिन जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे मरीज की स्थिति देखकर संदेह हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने भी उसी एंबुलेंस से दोनों घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया।

छुट्टी के दिन घर से आई थी कॉलेज
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती घर से कॉलेज जाने का बहाना बनाकर आई थी जबकि शनिवार को कॉलेज बंद था। युवती के पिता ने भी पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि युवती रोज की तरह घर से कॉलेज आई थी। उधर, युवती पर हमले के आरोपी युवक उदय का कहना है कि युवती शुक्रवार देर रात उसके कमरे में आई थी। फिलहाल पुलिस दोनों के बयानों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed