धर्मांतरण का प्रयास: 'तुझे रानी बनाकर रखेंगे'...ऑनलाइन भेजते थे पैसे, आरोपियों ने ऐसे किया युवती का ब्रेनवॉश
Dehradun News: युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे अपने धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए बात करते थे। उसे बताया जाता था कि उनके धर्म में बहुत स्वतंत्रता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीपोखरी की युवती का धर्मांतरण करने का प्रयास कर रहे युवक और युवतियां उसे ऑनलाइन रुपये भी भेजते थे। उसके खाते में यूपीआई के माध्यम से कभी पांच सौ तो कभी एक हजार रुपये। अधिकतम उसके खाते में तीन हजार रुपये तक जमा किए गए हैं। अब तक उसके खाते में कितनी रकम जमा की गई है इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।
पुलिस ने युवती से उसके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे अपने धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए बात करते थे। उसे बताया जाता था कि उनके धर्म में बहुत स्वतंत्रता है। वह वहां पर रानी बनकर रहेगी।
Dehradun: धर्मांतरण को लेकर छांगुर गिरोह के पांच लोगों पर मुकदमा, युवती भी शामिल, ऑनलाइन चला रहे थे रैकेट
इसी तरह से उसका ब्रेनवॉश किया जा रहा था। गोवा की रहने वाली श्वेता ने भी मुस्लिम धर्म अपना लिया है। वह भी उससे इंस्टाग्राम पर बातें करती थी। श्वेता अपने पूर्व धर्म की बहुत बुराइयां करती थी और उसे मुस्लिम बनने को कहती थी। उसका काफी समय से किसी भी काम में मन नहीं लग रहा था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रानीपोखरी की इस युवती को कितने रुपये अब तक दिए गए हैं इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों ने कई बार युवती से मिलने का प्रयास भी किया लेकिन वह मिल नहीं सके थे। केवल ऑनलाइन ही यह सब चल रहा था।