सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Dispute over molestation of minor girl Hindu groups beat up accused vandalized shop

नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर विवाद: हिंदू संगठनों ने आरोपी को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, कोतवाली में हंगामा

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 18 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: आरोप है कि  मकान मालिक के भांजे ने जबरन नाबालिग को शौचालय में ले जाने की कोशिश की। इसके बाद विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई।

Dehradun News Dispute over molestation of minor girl Hindu groups beat up accused vandalized shop
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद बवाल हो गया। दुष्कर्म का आरोप मुस्लिम नाबालिग पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। वहीं, घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने आरोपी पक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाली क्षेत्र में तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन


Dehradun: पूर्व भाजपा MLA सुरेश राठौर को तीन दिन बाद मिली जमानत, अंकिता भंडारी मामले में वीडियो की थी वायरल

शृंगार सामग्री की दुकान का सामान तोड़ा

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में भारी तोड़फोड़ की। दुकान के अंदर से चूड़ियों व अन्य सामग्रियों के डिब्बे निकालकर बाहर फेंक दिए गए। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए मोहल्ले के लोग अपने घर बंद कर अंदर ही दुबक गए। करीब एक घंटे तक आरोपियों के घर के पास हंगामा चलता रहा। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिसबल तैनात रहा और भीड़ की जमा हुई थी। मोहल्ले में तनाव बना हुआ था।

शहर कोतवाली पहुंची भीड़ तो बुलाई कई थानों की पुलिस

दुकान में तोड़फोड़ के बाद आक्रोशित लोग शहर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान पल्टन बाजार की दुकानें भी बंद कराने की कोशिश हुई। कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेटकर दुकानों के शटर गिरा दिए। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में प्रेमनगर, क्लेमेंटटाउन, पटेलनगर समेत कई थानों से पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की

शहर कोतवाली की लक्खीबाग चौकी में मां की ओर से तहरीर दी गई है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
- स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed