Dehradun: मोहकमपुर फ्लाईओवर पर सीएनजी सिलिंडर ले जा रहे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरा-तफरी के बाद ट्रैफिक रोका
Dehradun News: सीएनजी गैस सिलिंडर से लदा वाहन ऋषिकेश की ओर जा रहा था। मोहकमपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही ट्रक से अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया।
विस्तार
देहरादून में मोहकमपुर फ्लाईओवर पर सीएनजी के सिलिंडर ले जा रहे वाहन से अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया। गैस लीक होता देख वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। सीएनजी गैस सिलिंडर से लदा वाहन ऋषिकेश की ओर जा रहा था। मोहकमपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही ट्रक से अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया।
थोड़ी दूर तक तो चालक और वाहन में सवार अन्य लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिली, लेकिन कुछ ही देर में ट्रक में बैठे लोगों को जब अंदेशा हुआ फौरन गाड़ी रोक दी। इसके बाद उनकी ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
Earth Hour: उत्तराखंड में कल रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, मनाया जाएगा अर्थ ऑवर
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने सबसे पहले दोनों तरफ का ट्रैफिक रोका। इस स्थिति को काबू में करने के लिए संबंधित विभाग की टेक्निकल टीम को बुलाया गया। बताया कि लीकेज को ठीक कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि दोबारा ऐसी चूक न हो इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.