सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Government Four Years PM Modi Extends Congratulations Says About Uttarakhand

धामी सरकार के चार साल: पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस व समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है।

Dhami Government Four Years PM Modi Extends Congratulations Says About Uttarakhand
पीएम मोदी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड विकास व सुशासन की नई पहचान बना है।

Trending Videos


प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस व समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषा, बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान देती हैं। जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है, तब से उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के माध्यम से प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी का साफ संदेश, मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने देंगे

प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि पलायन रोकने व स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी मदद मिली है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप को बढ़ावा तथा डिजिटल और हरित विकास जैसे प्रयासों को सराहा। साथ ही आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था व सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत होगी।आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुदृढ़ उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अहम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed