सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: Fire breaks out in two wooden buildings in Feetadi village, posing a threat to other homes as well

Uttarkashi News: फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख, तीन गाय जिंदा जली

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी के फीताड़ी गांव में आगजनी की घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख हो गए। तीन गाय भी जिंदा जलने से मर गई।

Uttarkashi: Fire breaks out in two wooden buildings in Feetadi village, posing a threat to other homes as well
उत्तरकाशी में 12 भवनों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख हो गए है। जबकि तीन गाय जिंदा जल गई। आग पर करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं।

Trending Videos


गांव में अन्य भवन भी लकड़ी के होने और उनके बीच दूरी कम होने के कारण भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ है। अग्निशमन सहित पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: लापरवाही...मरीज को जिंदा बताकर परिजनों को सौंपा; चार अस्पताल गए, प्रबंधन ने पुलिस को दी मौत की सूचना

जानकारी के अनुसार, गांव में लकड़ी के भवन और घनी बस्ती होने के कारण गांव में भीषण अग्निकांड का खतरा बन गया है। हालांकि ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार फैलती गई। तहसील मोरी के ग्राम  फिताडी के ग्राम प्रधान ने बताया कि 12 आवासीय भवनों में आग लगने की सूचना है। 

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीताड़ी गांव में अग्निकांड की घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल घटना स्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed