Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2026 five day festival of lights begins today diwali celebrations on november 8

उत्तराखंड: आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू, आठ नवंबर को मनेगी दिवाली; जानें पांच दिन के पर्व का पूरा कैलेंडर

Fri, 06 Nov 2026 03:24 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

रोशनी, उल्लास और परंपराओं का पर्व दीपोत्सव इस बार पांच दिनों तक मनाया जाएगा। बाजारों में धनतेरस की खरीदारी के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। छोटी दिवाली, मुख्य दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक पर्व की रौनक बनी रहेगी।

विज्ञापन
Diwali 2026 five day festival of lights begins today diwali celebrations on november 8
दिवाली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दीपों और खुशियों का पांच दिवसीय पर्व दीपोत्सव शुक्रवार (आज) से शुरू हो गया है। शनिवार को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावाली और हनुमान जयंती मनाई जाएगी। आठ नवंबर को मुख्य दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होगी। इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज के साथ पांच दिवसीय पर्व का समापन होगा।

विज्ञापन

आचार्य डाॅ. सुशांत राज ने बताया कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी का विशेष महत्व है। धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त सुबह 7:57 से 9:18 बजे, 9:18 से 10:39 बजे और दोपहर 12:01 से 1:22 बजे तक रहेंगे। वहीं प्रदोष काल शाम 5:27 से रात 8:05 बजे तक रहेगा। इस दौरान यम दीपदान भी किया जाएगा। वहीं कल छोटी दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का चार मुखी दीपक जलाने की परंपरा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, आठ कुंतल फूलों से सजाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। साथ ही आठ नवंबर को मुख्य दिवाली पर शाम 5:25 से रात 8:04 बजे तक प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। वृषभ स्थिर लग्न शाम 5:18 से रात 7:42 बजे तक रहेगा। इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जाएगा। इस दिन शाम 3:15 से 5:24 बजे तक पूजन का समय रहेगा। 11 नवंबर को भाई दूज के साथ दीपोत्सव का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed