Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali gift cyber fraud fraudsters trap people with fake calls about expensive gifts stuck in transit

देहरादून: आपका दिवाली का उपहार फंसा है...तोहफे की खुशी कहीं जेब पर भारी न पड़ जाए, ऐसे कॉल्स से रहें होशियार

Fri, 13 Nov 2026 03:10 PM IST
Renu Saklani अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 13 Nov 2026 03:10 PM IST
सार

त्योहार पर मिलने वाले तोहफे की खुशी कहीं आपकी जेब पर भारी न पड़ जाए। साइबर ठग अब कीमती उपहार भेजने और उसके रास्ते में फंसने की कहानी सुनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। एक छोटी सी लापरवाही खाते से रकम उड़ा सकती है।

विज्ञापन
Diwali gift cyber fraud fraudsters trap people with fake calls about expensive gifts stuck in transit
ठगों के कॉल्स से रहें होशियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर आपको किसी की ओर से कीमती उपहार भेजा गया है, लेकिन वह रास्ते में फंस गया है। उसे छुड़ाने के लिए कुछ रुपये जमा करने होंगे। अगर आपके पास इस तरह का कोई फोन कॉल आता है तो सतर्क हो जाएं। यह साइबर ठगी का नया तरीका हो सकता है। त्योहार के दौरान लोगों को उपहार मिलने की खुशी और लालच का फायदा उठाकर साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन


पहले दिवाली धमाका सेल और भारी छूट के नाम पर लोगों को फर्जी लिंक भेजकर निशाना बनाया जा रहा था, अब उपहार फंसा होने का झांसा देकर रकम ऐंठने की कोशिश की जा रही है। साइबर अपराधी लोगों को फोन कर बताते हैं कि उनके नाम से किसी ने महंगा उपहार भेजा है। इसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोने-चांदी के आभूषण या अन्य कीमती सामान होने की बात कही जाती है। इसके बाद कस्टम, डिलीवरी चार्ज या पार्सल रिलीज कराने के नाम पर कुछ रकम जमा करने को कहा जाता है।
विज्ञापन


मोबाइल में संदिग्ध एप डाउनलोड कराने की कोशिश 
कई बार उपहार को किसी दूसरे शहर या विदेश से भेजे जाने की बात कहकर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है। ठग इसके लिए फर्जी कूरियर कंपनियों और सरकारी विभागों का नाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लोग उपहार मिलने की उम्मीद में बताए गए लिंक पर क्लिक कर भुगतान कर देते हैं। कुछ मामलों में लिंक के जरिये बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने या मोबाइल में संदिग्ध एप डाउनलोड कराने की कोशिश भी होती है। एक बार जानकारी हासिल होने के बाद साइबर ठग बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं। ऐसे में उपहार के नाम पर मांगी गई छोटी रकम भी बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले त्योहार के दौरान साइबर ठग दिवाली धमाका सेल, बंपर डिस्काउंट और आकर्षक गिफ्ट के नाम पर सोशल मीडिया और मोबाइल पर फर्जी लिंक भेज रहे थे। वहीं, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भी लोगों को डराकर रकम वसूलने की कोशिश की जा रही है। खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल की जाती है और गिरफ्तारी का डर दिखाया जाता है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। कोई भी सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करता और न ही गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पैसे मांगता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिवाली के उपहार या कूरियर के नाम पर आने वाले अनजान कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले संबंधित कंपनी या व्यक्ति से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि जरूर कर लें।


 

Trending Videos

इन बातों का रखें ध्यान

- अनजान व्यक्ति के उपहार भेजने के दावे पर तुरंत भरोसा न करें।

- पार्सल छुड़ाने, कस्टम या डिलीवरी चार्ज के नाम पर अनजान खाते में पैसे न भेजें।

- कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से पार्सल की पुष्टि करें।

- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एप डाउनलोड न करें।

- ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड और कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करें।

- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: छठ पूजा पर घर लौटने की जल्दी, राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठकर ही सफर

10 गुना मुनाफे का लालच देकर निवेश के नाम पर हो रही साइबर ठगी

कम समय में निवेश की रकम को 10 गुना करने का लालच देकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके बाद मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाकर उनसे रकम जमा कराई जाती है। साइबर ठग इसके लिए फर्जी कंपनियों और निवेश योजनाओं का सहारा ले रहे हैं। एसपी साइबर शांतनु पराशर ने बताया कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, निवेश से जुड़े ऐसे विज्ञापनों से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनमें कम समय में असामान्य रूप से अधिक मुनाफा देने का दावा किया जाता है। ठग लोगों को जल्दी निवेश करने का दबाव बनाते हैं, ताकि वे बिना जांच-पड़ताल किए अपनी मेहनत की कमाई लगा दें। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए फर्जी मुनाफा भी दिखाया जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित कंपनी की विश्वसनीयता और पंजीकरण की जांच जरूर करें। केवल ऑनलाइन विज्ञापन या किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें। गारंटीड और असामान्य रूप से अधिक रिटर्न के दावों पर भरोसा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed