फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Domestic help gang targets homes across india dehradun on alert house robbery case in BJP councillor house

देहरादून क्राइम : देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी

Thu, 01 Oct 2026 01:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 01 Oct 2026 01:34 PM IST
सार

घरों में घरेलू सहायकों के रूप में दाखिल होकर पहले परिवार का विश्वास हासिल करने वाले गिरोह की गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। हैदराबाद और राजस्थान समेत कई राज्यों में सामने आए मामलों के बाद देहरादून की वारदात ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Domestic help gang targets homes across india dehradun on alert house robbery case in BJP councillor house
पार्षद के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

घरेलू सहायकों के रूप में घरों में घुसकर विश्वास जीतना और मौका मिलते ही परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी-लूट करने वाले गिरोह की वारदातें देश के कई शहरों में सामने आ चुकी हैं। हैदराबाद, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाद अब देहरादून में भी इसी तरह की वारदात सामने आने से पुलिस के सामने इस गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल की चुनौती खड़ी हो गई है। जांच में सामने आया है कि कई मामलों में वारदात के बाद आरोपी सीधे नेपाल भागने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

 

जून 2026 में हैदराबाद के एक आलीशान विला में काम करने वाले नेपाली नौकर दंपती ने अपनी रिश्तेदार के साथ मिलकर करीब 12 करोड़ रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजस्थान के नीमकाथाना में सितंबर 2026 में एक स्कूल के प्रबंध निदेशक के घर काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने तीन साथियों के साथ मिलकर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

 

जयपुर के वैशाली नगर में मई 2025 में नेपाली नौकर दंपती पर साथियों के साथ मिलकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश करने और पांच करोड़ रुपये से अधिक के गहने-नकदी लूटने का आरोप लगा था। जोधपुर में एक नामी हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के घर करीब 10 करोड़ रुपये की चोरी में सात नेपाली आरोपियों की भूमिका सामने आई थी। इनमें चार घर के पुराने नौकर थे, जिन्होंने तीन साथियों को नेपाल से बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरठ में भी करीब 80 लाख रुपये की चोरी के बाद आरोपी फरार

दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और बेंगलुरु तक भी ऐसे गिरोहों की गतिविधियां सामने आती रही हैं। भीम बहादुर जोरा पर सोशल मीडिया के जरिये भारत के अलग-अलग शहरों में काम कर रहे नेपाली नौकरों से संपर्क कर उनके मालिकों के घरों में चोरी-डकैती कराने के आरोप लगे थे। मेरठ में भी करीब 80 लाख रुपये की चोरी के बाद आरोपी नेपाल भाग गए थे। मुख्य आरोपी को पुलिस ने करीब चार साल बाद सोशल मीडिया के जरिए जाल बिछाकर गिरफ्तार किया था।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय; आतापी-बातापी से जुड़ी है ये कथा

दून की घटना में भी नेपाली नौकर पर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर खंगालने का आरोप है। इन वारदातों में एक समान तरीका सामने आता है। आरोपी पहले लंबे समय तक ईमानदारी से काम कर मालिक का भरोसा जीतते हैं। इसके बाद मौका देखकर खाने या चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश करते हैं। बड़ी वारदात के लिए नेपाल से साथियों को बुलाने और फर्जी नाम-पते से पहचान छिपाने की बात भी कई मामलों की जांचत में सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed