{"_id":"6a876729e8256e56a50ea7e7","slug":"drive-to-remove-encroachments-on-the-highway-postponed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1046997-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली
Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यूणी-मोरी-पुरोला-नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्तावित अभियान पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सड़क की वास्तविक चौड़ाई, सीमांकन और बंदोबस्त अभिलेखों में त्रुटियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक अभिलेखों की विधिवत जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी एकतरफा कार्रवाई न की जाए। 17 अगस्त को आयोजित जन समाधान दिवस में त्यूणी निवासी चतर सिंह सहित अन्य प्रभावित ग्रामीणों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। स्थानीय लोगों ने राजमार्ग की सीमा तय करने की प्रक्रिया और बंदोबस्त अभिलेखों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का तर्क था कि इन विवादित और त्रुटिपूर्ण अभिलेखों के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई से उनकी निजी भूमि को भारी नुकसान पहुंचेगा, जो उनके वैधानिक अधिकारों का सीधा हनन होगा।अभिलेखों की जांच के बाद ही आगे बढ़ेगी कार्रवाईग्रामीणों की आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय ने न्याय और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत पहले सभी अभिलेखों की गहन जांच करने और त्रुटियों के विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसडीएम और चकराता लोनिवि अस्थायी खंड के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है, ताकि प्रभावितों का पक्ष सुने बिना कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन