{"_id":"6a8767815658552c4605a433","slug":"student-missing-from-home-reaches-rudraprayag-with-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1047002-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर से लापता छात्रा चालक के साथ रुद्रप्रयाग पहुंची, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर से लापता छात्रा चालक के साथ रुद्रप्रयाग पहुंची, प्राथमिकी
Fri, 21 Aug 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। अगले दिन एक अज्ञात महिला के फोन कॉल से यह राज खुला कि किशोरी उसके चालक बेटे के साथ रुद्रप्रयाग में है। इस सूचना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है। सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी (जो हाईस्कूल पास है) 16 अगस्त की रात को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने रात में ही उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सहेलियों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, पर निराशा ही हाथ लगी।गुमशुदगी की इस जद्दोजहद के बीच अगले दिन परिजनों के पास एक महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी उसके बेटे के साथ रुद्रप्रयाग में है और उसी के साथ रह रही है। महिला ने यह भी जानकारी दी कि उसका बेटा पेशे से वाहन चालक है। यह सुनते ही परिजनों ने तत्काल सेलाकुई थाने में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई व बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन