फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education department should issue appointment letters to

585 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति पत्र दे शिक्षा विभाग : धस्माना

Fri, 30 Oct 2026 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Education department should issue appointment letters to
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने एलटी भर्ती परीक्षा के 585 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति पत्र देने की मांग की है। उन्होंने कहा, यदि शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र न दिए तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। धस्माना ने यह बात उनसे मिलने पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन


धस्माना ने आरोप लगाया कि एलटी भर्ती परीक्षा 2024 के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी सरकार की युवा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन मार्च 2024 में जारी हुआ था और लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में हुई। न्यायालय ने तीन जून 2026 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को तीन माह में भर्ती पूरी करने का आदेश दिया था। आयोग ने 20 अगस्त 2026 को 585 अभ्यर्थियों का संशोधित परिणाम घोषित किया। न्यायालय की तीन माह की समय-सीमा तीन सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है। परिणाम घोषित हुए दो माह से अधिक और न्यायालय की समय-सीमा बीते एक माह से अधिक हो गया है। इसके बावजूद अभिलेख सत्यापन प्रारंभ नहीं हुआ। इस देरी से चयनित अभ्यर्थी और उनके परिवार तनाव में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed