सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly man attacked with intent to kill over land dispute; FIR registered after a month.

Dehradun News: जमीन विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked with intent to kill over land dispute; FIR registered after a month.
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के अटक फार्म बहादुरपुर में जमीनी के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने घटना के एक माह बाद न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।

70 वर्षीय किशन सिंह ने अपने भाई सूरत सिंह और उनके तीन बेटों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया शिकायतकर्ता की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके और भाई सूरत सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद लंबे समय से चल रहा है। आरोप है कि आठ मई की सुबह सूरत सिंह, नरेंद्र, परमजीत और प्रमोद उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी, बेटे रोहित रावत और रितेश रावत भी घायल हुए। आरोप है कि उन्होंने पहले थाने और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, खतरनाक साधन से गंभीर चोट पहुंचाने, हमला करने की तैयारी के साथ गृह अतिक्रमण और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed