सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State in charge Kumari Selja may announce PCC during her visit to Uttarakhand Congress Politics

Uttarakhand: चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 16 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

2017 और उसके बाद हुई विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को 2027 के चुनाव से सत्ता वापसी की उम्मीदें हैं। चुनावी पिच पर छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड दौरे पर पीसीसी की घोषणा कर सकती हैं।

State in charge Kumari Selja may announce PCC during her visit to Uttarakhand Congress Politics
कुमारी सैलजा (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के आधार पर हाईकमान ने टीम का खाका तैयार कर लिया है। उत्तराखंड के दौरे पर आ रहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पीसीसी की घोषणा कर सकती हैं।

कांग्रेस में पीसीसी के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 2021 से पीसीसी में कोई बदलाव नहीं किया गया। हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर चेहरे तो बदले लेकिन कार्यकारिणी जस की तस रही। 2017 और उसके बाद हुई विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को 2027 के चुनाव से सत्ता वापसी की उम्मीदें हैं। इस उम्मीद पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ रहा है लेकिन पार्टी के सामने हार का सूखा खत्म करने के लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 पीसीसी में वरिष्ठ नेताओं के नामों पर संतुलन बनाना आसान नहीं
पिछले कई माह से पीसीसी गठन की कवायद चल रही है। अभी तक टीम का एलान नहीं हुआ है। देरी की वजह पीसीसी की छोटी टीम भी मानी जा रही है। जबकि वरिष्ठ नेताओं ने पीसीसी में अलग-अलग पदों के लिए नामों की सूची दी है। ऐसे में पीसीसी में वरिष्ठ नेताओं के नामों पर संतुलन बनाना आसान नहीं है। पार्टी नेताओं की निगाह भी पीसीसी पर टिकी है। इसके बाद ही कांग्रेस की चुनाव रणनीति को धार मिलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार 17 व 18 जून को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा पीसीसी की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन

हाईकमान के निर्देश दिए हैं कि छोटी टीम बनाकर पार्टी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर जवाबदेही तय की जाए। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 22 महासचिव और 40 सचिव हो सकते हैं। जबकि 2021 में बनीं पीसीसी में 200 से अधिक पदाधिकारी बनाए गए थे।

 

वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेंगी प्रदेश प्रभारी

प्रभारी सेलजा दो दिवसीय दौरे पर 17 जून को सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद कांग्रेस भवन में जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके बाद पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों के साथ वन टु वन मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगी।

ये भी पढे़ं...Devprayag: बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

प्रदेश प्रभारी के दो दिवसीय दौरे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी व संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आगामी चुनाव के लिए पार्टी पूरी से सक्रिय है। सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। - गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed