सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Advanced paper leak fake video viral FIR Misleading content being circulated via Telegram channels

Uttarakhand: जेईई एडवांस्ड पेपर लीक का फर्जी वीडियो वायरल, FIR दर्ज, टेलीग्राम से फैलाया जा रहा भ्रामक कंटेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

जेईई एडवांस्ड पेपर लीक का फर्जी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। टेलीग्राम चैनल के जरिये भ्रामक कंटेंट फैलाया जा रहा था।

JEE Advanced paper leak fake video viral FIR  Misleading content being circulated via Telegram channels
पेपर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

जेईई (एडवांस्ड)-2026 परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक का एक फर्जी और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने का मामला सामने आया है। मामले में रुड़की पुलिस से एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईआईटी प्रोफेसर एसपी हर्षा ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से टेलीग्राम चैनल के माध्यम से जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने का झूठा दावा करते हुए वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो में 17 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के संबंध में मनगढ़ंत और भ्रामक जानकारी दिखाई गई है जिससे परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम जनता के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्षता और विश्वसनीयता को प्रभावित
शिकायतकर्ता ने पुलिस से वीडियो बनाने, अपलोड करने, साझा करने और प्रसारित करने में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल स्रोत और किसी संगठित नेटवर्क की भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है। शिकायत में कहा गया कि इस प्रकार की भ्रामक सामग्री परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राज्य के पांच गांवों में भूमि बंदोबस्ती का काम आगे बढ़ा, डिजिटल रिकॉर्ड किया जा रहा तैयार

सार्वजनिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है। जांच के लिए स्क्रीनशॉट, लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ साइबर अपराध समेत संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सोशलमीडिया का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed