सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooty rider crushed by truck dies Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून क्लेमनटाउन के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में  ले लिया है।

Scooty rider crushed by truck dies Dehradun Uttarakhand news in hindi
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



जानकारी के अनुसार, ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कर्मा (56 वर्ष) पुत्र सोनम, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राज्य के पांच गांवों में भूमि बंदोबस्ती का काम आगे बढ़ा, डिजिटल रिकॉर्ड किया जा रहा तैयार

पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed