सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant assessment report released Uttarakhand has highest number of elephants in North India

Uttarakhand: देशभर में हुए हाथी आकलन की रिपोर्ट जारी...उत्तर भारत में सबसे अधिक गजराज उत्तराखंड में

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सार

इस बार हाथी की संख्या का आकलन मल (डीएनए) के आधार पर किया गया है, यह तरीका अधिक सटीक है और ऐसा पहली बार किया गया है।

Elephant assessment report released Uttarakhand has highest number of elephants in North India
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय वन्यजीव संस्थान में 36वीं वार्षिक अनुसंधान संगोष्ठी के दौरान हाथी आकलन (डीएनए बेस्ड ऑफ इंडिया सिंक्रोनाइज्ड एलिफेंट एस्टीमेशन) रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में देश में 22446 हाथी होने का आकलन लगाया गया है। सबसे अधिक 6013 हाथी कर्नाटक में हैं। उत्तर भारत में सर्वाधिक और देश में पांचवें नंबर पर सबसे अधिक 1792 गजराज उत्तराखंड में हैं।

Trending Videos


इससे पहले हाथी आकलन रिपोर्ट-2017 में जारी की गई थी। इसमें 29,964 होने का आकलन किया गया था। संस्थान की वैज्ञानिक विष्णु प्रिया ने बताया कि इस बार हाथी की संख्या का आकलन मल (डीएनए) के आधार पर किया गया है, यह तरीका अधिक सटीक है और ऐसा पहली बार किया गया है। पहले केवल ऑब्जर्वेशन के माध्यम से होता था। हाथी की आबादी के आकलन का काम 2022 और 2023 में किया गया। नार्थ ईस्ट में 2024 में कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रिपोर्ट इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के महानिदेशक एसपी यादव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल रमेश पांडे, भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक गोबिंद भारद्वाज, आईसीएसएपी चेयरमैन डॉ.एरक भरूचा, डॉ.रुचि बडोला, डॉ.विष्णु प्रिया ने जारी की है।

Uttarakhand: पहली बार खारे पानी में होगा डाल्फिन का आकलन, हिम तेंदुए के साथ वास स्थल का ब्यौरा जुटाया जाएगा

21 राज्यों में किया गया आकलन
हाथी आबादी के आकलन का काम 21 राज्यों में किया गया है। इसके लिए 319460 डंग प्लाट बनाए गए थे। 21056 सैंपल को एकत्र किए गए। इस दौरान 666977 फुट सर्वे किया गया।

यहां सर्वाधिक हाथी
राज्य            हाथी
कर्नाटक       6013
असम          4159
तमिलनाडु    3136
केरल           2785
उत्तराखंड     1792

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed