सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Full attention to meritorious students, scholarship scheme has become a boon: Dr. Dhan Singh

मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना बनी वरदान : डॉ धन सिंह

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Full attention to meritorious students, scholarship scheme has become a boon: Dr. Dhan Singh
विज्ञापन
- प्रदेश में अभी तक 21 हजार से ज्यादा बच्चों को मिल चुका है लाभ
Trending Videos

- राज्य सरकार ने बांटी 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ रुपये की छात्रवृत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में बताया कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। यही वजह है कि अभी तक प्रदेश के 21 हजार 743 बच्चों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में सबसे ज्यादा 17 हजार 852 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं। धामी सरकार ने समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र मेधावी बच्चों में अब तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ की धनराशि वितरित की है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के साथ ही डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इसके अलावा, प्रदेश से बाहर के सैनिक स्कूल में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को भी धामी सरकार छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में छह से 12 वीं तक के मेधावी बच्चों को 600 से लेकर 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है। श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना में अब तक 3289 मेधावी बच्चें लाभान्वित हुए हैं, जबकि डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना में अभी तक 527 बच्चों को छात्रवृत्ति मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed