सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Geospatial missions are providing ground data for scientific purposes

Dehradun News: भू-स्थानिक मिशन से वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए मिल रहा है जमीनी डाटा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Geospatial missions are providing ground data for scientific purposes
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


देहरादून। केंद्र के राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन से संस्थाओं को मिल रहा जमीनी डाटा वैज्ञानिक, आर्थिक और विकासात्मक उद्देश्यों के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है। जिसके अधिक बेहतर उपयोग के लिए मिशन के मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उच्च-सटीकता वाले डिजिटल एलिवेशन मॉडल से जुड़े राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन की प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी। जिसके जवाब में विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बजट घोषणा के अनुरूप, राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन प्रस्ताव के मूल्यांकन की प्रक्रिया संबंधी औपचारिकताएं शुरू की गई। इस संबंध में, प्रस्ताव मूल्यांकन के विभिन्न चरणों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित मंत्रालय, विभाग के साथ व्यापक हितधारक परामर्श किया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में प्राप्त सुझावों को शामिल करने के बाद मंत्रिमंडल नोट के रूप में मिशन दस्तावेज को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 15 फरवरी 2021 से भू-स्थानिक दिशानिर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक निधियों का उपयोग करके उत्पन्न किया गया सभी भू-स्थानिक डेटा, सुरक्षा, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से एकत्रित गोपनीय भू-स्थानिक डेटा को छोड़कर, सभी भारतीय संस्थाओं को वैज्ञानिक, आर्थिक और विकासात्मक उद्देश्यों के लिए आसानी से सुलभ कराया जाएगा। उनके उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed