सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand women still lag behind in applying for government jobs read All Updates in hindi

Uttarakhand: नौकरी की दौड़ में पुरुष ही प्रथम, आधी आबादी आधे से भी कम, आयोग की भर्तियों में 40% ही महिलाएं

भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Mar 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

नौकरी की दौड़ में पुरुष ही प्रथम है। जबिक आधी आबादी आधे से भी कम है। लोकसेवा आयोग की भर्तियों में शामिल कुल अभ्यर्थियों में 40 प्रतिशत ही महिलाएं हैं।

Uttarakhand women still lag behind in applying for government jobs read All Updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाएं अभी भी पीछे हैं। लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती की। इनमें शामिल कुल अभ्यर्थियों में 40 प्रतिशत ही महिलाएं हैं, जबकि पुरुष 60 प्रतिशत।

Trending Videos


विधानसभा पटल पर रखी गई लोक सेवा आयोग की अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट के अनुसार 2025 में तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, राज्य निर्वाचन विभाग, उत्तराखंड सचिवालय, राजकीय पॉलीटेक्निक, वन, राजस्व समेत अन्य विभागों में खाली पदों पर भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें...Dehradun: गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े कई आरोप

इन पदों के लिए आए कुल आवेदनों में 40 प्रतिशत महिलाओं के थे और 60 प्रतिशत पुरुषों के। इसके अलावा श्रेणियों के आधार पर 60 प्रतिशत आवेदन सामान्य वर्ग से जबकि 18 प्रतिशत एससी वर्ग से आए। वहीं, चयन में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।

22 वर्षों में 14335 पदों पर चयन
लोक सेवा आयोग ने 22 वर्षों  में विभिन्न विभागों के 15166 खाली पदों पर भर्ती की है। इन पदों के लिए 31.94 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद 14335 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। आयोग ने वर्ष 2024-25 में 31 विभागों में पदोन्नति के प्रकरणों का निपटारा किया। 452 पदों के सापेक्ष 341 पदों पर आयोग ने पदोन्नति की सिफारिश की है। जबकि 12 विभागों में 116 पदों पर डीपीसी के मामले लंबित हैं।

वर्ष 2024-25 में 2808 अभ्यर्थियों का चयन
आयोग ने वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर 2808 अभ्यर्थियों का चयन किया। इनमें अल्मोड़ा से 163, बागेश्वर से 68, चमोली से 145, चंपावत से 107, देहरादून से 362, हरिद्वार से 422, नैनीताल से 271, पौड़ी से 128, पिथौरागढ़ से 138, रुद्रप्रयाग से 102, टिहरी से 243, ऊधमसिंह नगर से 196, उत्तरकाशी से 341, अन्य राज्यों से 122 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed