Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar assembly elections will BJP congress or new parties gain ground in 2027? uttarakhand politics

उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती

Wed, 25 Nov 2026 08:05 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 08:05 AM IST
सार

हरिद्वार की सियासत का इतिहास बताता है कि यहां मतदाताओं का रुझान हर चुनाव में बदलता रहा है। कभी बसपा के प्रभाव वाला यह जिला भाजपा के दबदबे का गवाह बना तो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत की। अब नए राजनीतिक दलों की एंट्री से मुकाबले के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार की विधानसभा सीटों पर सभी दलों की नजरें रहेंगी।

विज्ञापन
Haridwar assembly elections will BJP congress or new parties gain ground in 2027? uttarakhand politics
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड की राजनीति में सत्ता का प्रवेश द्वार माना जाने वाला हरिद्वार जिला आगामी विधानसभा चुनाव की सबसे अहम धुरी बनने जा रहा है। पिछले पांच चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार का सियासी मिजाज हर बार बदलता रहा है। कभी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मजबूत गढ़ रहे इस जिले में 2017 की लहर में भाजपा ने एकतरफा वर्चस्व कायम किया, लेकिन 2022 में कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए बढ़त बना ली। इस बार के चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं, क्योंकि भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जन निर्माण पार्टी भी अपनी जमीन तलाशने में जुट गई हैं।

विज्ञापन

हर चुनाव में बदलता रहा है सियासी समीकरण
राज्य गठन के बाद से ही हरिद्वार के मतदाताओं ने किसी एक दल पर स्थायी भरोसा नहीं जताया है। 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में जिले की 9 सीटों में से बसपा ने 5, भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। 2007 में बसपा की ताकत और बढ़ी और वह 6 सीटों पर पहुंच गई, जबकि भाजपा 2 और कांग्रेस 1 सीट पर सिमट गई। 2012 के चुनाव में परिसीमन के बाद जिले में सीटों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई।

विज्ञापन


इसका सीधा लाभ भाजपा को मिला और वह 5 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस और बसपा को 3-3 सीटें मिलीं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 11 में से 8 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस 3 सीटों पर रही और बसपा का खाता तक नहीं खुला। हालांकि, 2022 में समीकरण फिर पलटे। कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, भाजपा 3 पर आ गई, बसपा को 2 सीटें मिलीं और पहली बार एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज कर विधानसभा में दस्तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी दलों ने झोंकी ताकत, नए चेहरों ने बढ़ाई हलचल

लगातार बदलते इन आंकड़ों ने आगामी चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों की उम्मीदें जगा दी हैं। 2017 जैसा इतिहास दोहराने के लिए भाजपा ने हरिद्वार पर विशेष फोकस किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रमों के जरिये पार्टी कार्यकर्ता और मतदाताओं को साधने में जुटी है। उधर, पिछली बढ़त को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस जल्द ही जिले में प्रदेश, जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों का सम्मेलन करने जा रही है। वहीं, पिछले दो चुनावों में कमजोर पड़ी बसपा नए जोश के साथ वापसी की कवायद में है, तो समाजवादी पार्टी भी यहां से राज्य की राजनीति में मजबूत दखल देने की तैयारी कर रही है। इस बार के चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी की जन निर्माण पार्टी की सक्रियता ने पारंपरिक दलों के समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें...भरत चौधरी और हरक सिंह में जुबानी जंग: रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की चुनौती, आमने-सामने आए दोनों नेता

हरिद्वार का चुनावी इतिहास : कब, किसके खाते में कितनी सीटें

चुनाव वर्ष कुल सीटें भाजपा कांग्रेस- बसपा- अन्य (निर्दलीय)
2002 09 03 01 05 00
2007 09 02 01 06 00
2012 11 05 03 03 00
2017 11 08 03 00 00
2022 11 03 05 02 01

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed