सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Three people including BJP leader arrested in firing incident Bajrang Dal create ruckus

Haridwar: पंजनहेड़ी गोलीकांड में भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार, बजरंग दल और समर्थकों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 09 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजनहेडी स्थित उषा टाउनशिप में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर 28 जनवरी को प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद विवाद हो गया था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार कृष्णपाल को गोली लगी थी।

Haridwar News Three people including BJP leader arrested in firing incident Bajrang Dal create ruckus
गोलीकांड को लेकर प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी के गोलीकांड में कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सोमवार की सुबह पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद महिलाएं और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस बुलानी पड़ गई। सुरक्षा घेरा बनाकर पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट लेकर रवाना हुई। अदालत में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, पंजनहेडी स्थित उषा टाउनशिप में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर 28 जनवरी को प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद विवाद हो गया था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार कृष्णपाल को गोली लगी थी। अमित चौहान ने भाजपा नेता अतुल चौहान, उनके भतीजे भाजयुमो प्रदेश मंत्री तरूण चौहान सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सभी ने लाइसेंसी असलाह से गोली चलाई थी। मामले में अतुल चौहान ने थाने पहुंचकर आत्मसमपर्ण कर दिया था। वहीं, तरुण चौहान, अभिषेक चौहान, गौरव चौहान की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। मगर कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session: उग्र हुए यूकेडी कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका

पुलिस के मुताबिक तीनों के अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और कनखल थाने ले आई। इस बीच पीछे-पीछे तरुण चौहान के समर्थक, परिवार व गांव की महिलाओं के अलावा बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र होकर कनखल थाने पहुंच गए। सभी ने थाने में जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला पहले बीच परिसर व फिर एसएचओ के कमरे के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगी। हंगामा बढ़ता देख सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली, श्यामपुर, ज्वालापुर से भी पुलिस फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed