सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for admission in residential schools on the basis of income

Dehradun News: आय के आधार पर आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for admission in residential schools on the basis of income
विज्ञापन
- जौनसार-बावर कोली समाज विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। जौनसार-बावर कोली समाज विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से देहरादून में मुलाकात कर मांग पत्र साैंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र होने के बाद भी यहां के आवासीय एवं आश्रम पद्धति विद्यालयों में स्थानीय बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। जौनसार-बावर क्षेत्र में विभिन्न जाति वर्ग के लोग निवास करते हैं। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1967 में इस क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया गया था और क्षेत्रवासियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। यहां के बच्चों को प्रवेश से वंचित किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जौनसार-बावर क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जाति वर्ग के निर्धन परिवारों के बच्चों को पूर्व की भांति आवासीय विद्यालयों में आय के आधार पर प्रवेश देने की मांग की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा, संगठन मंत्री नंदराम, प्रेम भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed