सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Girl Dead body found stuffed in sack in Manduwala forest in Prem Nagar

Dehradun Crime: मांडूवाला में युवती की हत्या, जंगल से कट्टे में बंद मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Mar 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Crime News: राजधानी देहरादून में फिर एक बार एक युवती की हत्या का मामला सामने आया।पुलिस को जंगल से युवती का शव कट्टे में बंद मिला।

Dehradun: Girl Dead body found stuffed in sack in Manduwala forest in Prem Nagar
- फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। कट्टे (बोरे) में बंद करीब छह दिन पुराना शव मिला है। शव करीब 30-35 साल की महिला का है। पुलिस इसकी शिनाख्त में जुटी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़, बेटे ने खाते से निकाले, फिर ऑनलाइन गेमिंग में हो गई ठगी

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शिनाख्त करने के लिए जिले में सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि शव करीब छह-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था। उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed