सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Son withdraws money from father's account, then gets duped of Rs 1.77 crore through online gaming ap

Dehradun: पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़, बेटे ने खाते से निकाले, फिर ऑनलाइन गेमिंग में हो गई ठगी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

झबरेड़ा निवासी युवक को ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत लगी कि उसने पिता को मुआवजे में मिली सारी रकम ठगों के हवाले कर दी। अब पिता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है।

Dehradun: Son withdraws money from father's account, then gets duped of Rs 1.77 crore through online gaming ap
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग के जरिये मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से करीब 1.77 करोड़ रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यह पैसा उसके पिता को मुआवजे में मिला था।

Trending Videos


पुलिस को दी गई शिकायत में अभिमन्यु (18) पुत्र ओमकार निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, झबरेड़ा, हरिद्वार ने बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर से स्पोर्ट्स बाज्जी, प्रोबू और ड्रीम 11 नामक गेमिंग एप डाउनलोड कर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया था। इससे उसे गेम खेलने की लत लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2025 में उसने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लिंक भेजे गए, जिनके जरिये उसे गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में कुछ लाभ दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया गया। आरोपियों के कहने पर उसने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच अपने और अपने पिता के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से कुल एक करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी।

Kotdwar: बोहरा ग्रामीण विकास निधि कंपनी में घोटाले के फरार चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऋषिकेश से गिरफ्तार

बाद में जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही और रकम डालने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी गेमिंग एप और वेबसाइट के माध्यम से अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी की है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले में साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed