उत्तराखंड: बीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में 'गैर-हिंदुओं' की एंट्री पर रोक का फैसला, सामने आया सीएम धामी का बयान
Uttarakhand News: मंगलवार को बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे लेकर अब सीएम धामी का बयान सामने आया।
विस्तार
बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने फैसला लिया है कि अब बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसको लेकर अब सीएम धामी का बयान सामने आया है।
सीएम धामी ने कहा कि देखते हैं बोर्ड क्या फैसला लेता है। हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं की स्टडी करेंगे, उसके बाद फैसला लेंगे।
#WATCH | Garsain | On reports of Badrinath-Kedarnath temple committee proposing ban on entry of 'non-Hindus' in Kedarnath temple, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says," Let's see what the Board decides...We will study the laws, acts and puranic traditions..." pic.twitter.com/pA7nHl1AU8
— ANI (@ANI) March 11, 2026
बीकेटीसी का बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बैठक में 121 करोड़ का बजट पारित
मांस-मदीरा पर लगे प्रतिबंध- आशा नौटियाल
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पिछले साल मैंने कहा था कि केदारनाथ इलाके में शराब और मांस के इस्तेमाल पर बैन लगना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उन पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।
#WATCH | Garsain, Uttarakhand | On reports of Badrinath-Kedarnath temple committee proposing a ban on entry of 'non-Hindus' in Kedarnath temple, BJP MLA from Kedarnath, Asha Nautiyal, says,"I don't have information about this. Last year, I had said that the consumption of liquor… pic.twitter.com/o38Ca2gu2h
— ANI (@ANI) March 11, 2026