सब्सक्राइब करें

Live

Uttarakhand Budget Session Live: सत्र का आज तीसरा दिन, सवालों से गरमाया सदन, सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Uttarakhand Budget Session Second Day Live Updates: आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का तीसरा दिन है। आज बजट पर चर्चा के साथ ही कई विधेयक पास होंगे।

Uttarakhand budget Session 2026 In Gairsain Third day Live Updates CM Dhami News in Hindi
उत्तराखंड बजट सत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:48 PM, 11-Mar-2026

हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का निर्माण

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, हल्द्वानी में जल्द ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आगामी बजट में प्रावधान किया है। निर्माण के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विश्वविद्यालय के अधीन ही हल्द्वानी स्टेडियम को शामिल किया जाएगा।
01:59 PM, 11-Mar-2026

विपक्ष के सदस्यों का इस्तीफा मंजूर नहीं: रितु खंडूरी भूषण

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सदन में कहा, कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है, जिससे दोनों सदस्य कार्यमंत्रणा समिति के वर्तमान में भी सदस्य है।
12:42 PM, 11-Mar-2026

सुराज सेवा दल पहुंचा दिवालीखाल, पुलिस ने रोका 

सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ो में आज पलायन थम नहीं रहा है। 
12:16 PM, 11-Mar-2026

सत्र के दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी करें-यूकेडी

यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। 
11:30 AM, 11-Mar-2026

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
11:14 AM, 11-Mar-2026

पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी की तैयारी

भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने सवाल किया कि कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई? खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा नोकरी देने की प्रक्रिया जारी है। 2013 से 2023 तक 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 11-Mar-2026

सेमल डाला में खेल स्टेडियम बनेगा

प्रश्न काल में कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने पीपल कोठी के सेमल डाला मैदान का विस्तार की मांग उठाई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा सेमल डाला में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
10:53 AM, 11-Mar-2026

भूमिधरी का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

विधायक सुमित हृदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में कांग्रेस नियम 310 में भूमिधरी का मुद्दा उठाएगी। वहीं, हल्द्वानी विस क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक सुमित विधानसभा भवन परिसर में धरने पर बैठ गए।
10:46 AM, 11-Mar-2026

ये अध्यादेश होंगे पास

- उतराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश।
- उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश।
- उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश।
- उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश।

10:46 AM, 11-Mar-2026

ये 11 विधेयक होंगे पास

- उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक।
- उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक।
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक।
- समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।
- उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक को सदन में रखा गया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed