{"_id":"69b13da3bdcba7ad3508c78d","slug":"orai-couple-attempts-suicide-police-officers-act-swiftly-to-save-their-lives-youth-detained-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: प्रेमी युगल ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखा बचाई जान; युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: प्रेमी युगल ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखा बचाई जान; युवक हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Orai News: उरई में शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल ने कोतवाली के सामने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
प्रेमी युगल ने किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
उरई में शादी करने के दबाव को लेकर मंगलवार की रात एक प्रेमी युगल ने कोतवाली के सामने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को रोक लिया और समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों मंगलवार की रात कोतवाली के सामने पहुंच गए और वहीं आत्मदाह का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए बना रहा था दबाव
मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिता का आरोप है कि युवक उनकी नाबालिग बेटी को आत्महत्या के लिए उकसा रहा था और लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।