{"_id":"69b112fdd9fb4e10c105dff1","slug":"kanpur-love-of-innocent-children-proved-futile-as-a-woman-abandoned-her-husband-for-her-cousins-love-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 12 साल का साथ और मासूम बच्चों की ममता बेअसर, ममेरे भाई के प्यार में महिला ने पति को छोड़ा, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 12 साल का साथ और मासूम बच्चों की ममता बेअसर, ममेरे भाई के प्यार में महिला ने पति को छोड़ा, पढ़ें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: बिधनू की दो बच्चों की मां ममेरे भाई के साथ रहने के लिए महाराजपुर के बंबुरिहा गांव पहुंची। थाने में पंचायत के बावजूद महिला ने पति के साथ लौटने से इनकार कर दिया।
महाराजपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में बिधनू निवासी दो बच्चों की मां पति को छोड़ ममेेरे भाई संग रहने पर अड़ गई। महाराजपुर थाने में एक घंटे चली पंचायत के बाद भी वह पति संग लाैटने को तैयार नहीं है। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने पुलिस को बताया कि 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर अपने ममेरे भाई संग रहने महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव चली गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां करीब एक घंटे तक पंचायत चलती रही। महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। मायके पक्ष और उनके भाई ने बच्चों की दुहाई दी। फिर भी ससुराल जाने को तैयार नहीं है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।