सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly DM says LPG cylinder supply and distribution is normal bookings can be made from home

LPG: बरेली में डीएम बोले- गैस सिलिंडर की आपूर्ति और वितरण सामान्य, घर बैठे करें बुकिंग; एडवाइजरी जारी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति और वितरण को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति और वितरण सामान्य है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपील की है कि उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 

Bareilly DM says LPG cylinder supply and distribution is normal bookings can be made from home
जिलाधिकारी अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी संकट के बीच बरेली में जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने, गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद की तीनों तेल और गैस कंपनियों व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एलपीजी एवं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के संबंध में समीक्षा की गई। 

Trending Videos


तीनों तेज कंपनियों के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्यात मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। नए नियम के तहत गैस सिलिंडर की रिफिल की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन की गई है। कालाबाजारी रोकने के लिए ओटीपी आधारित वितरण व्यवस्था लागू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- LPG: बरेली में व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत, बेकरी उद्योग और रेस्टोरेंट पर संकट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

गैस सिलिंडर की आपूर्ति एवं वितरण सामान्य
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति एवं वितरण सामान्य है। पेट्रोल और डीजल की भी कमी नहीं है। सिलिंडरों की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने, उनके दैनिक स्टॉक की मॉनीटरिंग करने तथा क्षेत्र में भ्रमण कर जांच करने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। 

डीएम की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें 
जिलाधिकारी ने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जनहित में कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। अगर किसी को कोई समस्या होती है तो कंट्रोल रूम पर सूचना दें। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी तृप्ती, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि अफसर मौजूद रहे। 

जनहित में एडवाइजरी जारी 
डीएम ने बताया कि सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलिंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। 

IVRS / फोन कॉल से बुकिंग
भारत गैस – 7715012345 / 7718012345
 इंडेन गैस – 7718955555
 एचपी गैस – 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग
भारत गैस –7710955555
 इंडेन गैस – 8454955555
एचपी गैस – 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग
भारत गैस – 1800224344
इंडेन गैस – 7588888824
एचपी गैस – 9222201122
मोबाइल ऐप से बुकिंग
भारतगैस हेलो बीपीसीएल 
इंडियन ऑयल वन
एचपी पे 

ऑनलाइन माध्यम
पेटीएम, अमेजॉन, गूगल पे और फोनपे तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से ही गैस सिलिंडर की बुकिंग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed