सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News young man chased elephant has entered populated area on his scooter

Haridwar: आबादी में घुसे हाथियों के पीछे युवक ने स्कूटी दौड़ाई, समझाने पर नहीं माना, फिर जो हुआ देखिए वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Feb 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Haridwar News: हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से जंगली हाथियों की दस्तक जारी है। लेकिन एक युवक ने हाथी के पीछे ही स्कूटी दौड़ा दी।

Haridwar News young man chased elephant has entered populated area on his scooter
सड़क पर हाथी के पीछे दौड़ाई स्कूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां रात के वक्त दो जंगली हाथी आबादी में घुस आए, लेकिन स्कूटी सवार एक युवक ने हाथियों को पीछे वाहन दौड़ा दिया। युवक की यह हरकत उसकी जान पर भी भारी पड़ सकती सकती थी। गनीमत रही कि पीछे वन विभाग और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया और हाथी आगे की तरफ चले गए। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। वन विभाग की टीम युवक की तलाश कर रही है। 

Trending Videos


दरअसल, देर रात जंगल से निकल कर दो जंगली हाथी कॉलोनी में घुस आए। रोजाना की तरह हाथी शांतिपूर्वक विचरण कर रहे थे। तभी एक स्कूटी सवार युवक वहां से गुजर रहा था। युवक ने जानबूझ कर हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ानी शुरू कर दी। इस बीच वन विभाग की टीम भी हाथियों को जंगल में खदेड़ रही थी। वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार को काफी समझाया लेकिन वो नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में उसने फिर से हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ा दी। स्कूटी को पास आता देख एक टस्कर हाथी तेजी से दौड़ पड़ा और स्कूटी सवार की तरफ मुड़ गया। गनीमत रही कि पीछे दौड़ रही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। शोर को सुनकर हाथी आगे की तरफ निकल गए और उन्होंने स्कूटी सवार पर हमला नहीं किया। कालोनी वासियों के रोकने पर भी युवक नहीं रुका। उल्टा मौके पर बदसूलकी करने लगा।

Rudraprayag: ग्राम जलई में भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में किया रेफर

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि स्कूटी सवार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उसकी पहचान के लिए वन विभाग की टीम को निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाथियों की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आबादी में घुसे वन्यजीवों से छेड़छाड़ न की जाए। उनकी फोटो, वीडियो और सेल्फी लेना मुश्किल में डाल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed