फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IFS Officer saket badola to take voluntary retirement for personal reasons Dehradun Uttarakhand news

उत्तराखंड: भारतीय वन सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेंगे साकेत बडोला, कई महीने विचार करने के बाद लिया फैसला

Fri, 23 Oct 2026 03:19 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है।साकेत बड़ोला भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक रह चुके हैं।

विज्ञापन
IFS Officer saket badola to take voluntary retirement for personal reasons Dehradun Uttarakhand news
भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह कई महीनों से इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले से अपने सफर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मां विंध्यवासिनी और बाबा नीलकंठ की भूमि से आने वाले एक साधारण परिवार के व्यक्ति के लिए अखिल भारतीय सेवा में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..अंकिता हत्याकांड:  उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

बडोला ने अपने सेवाकाल को संतोषजनक बताते हुए कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने, प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान देने और जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझने के अवसर मिले। इसके लिए उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने पूरे सेवाकाल में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। आगे भी वह अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र निर्माण में योगदान देते रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed