सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   India first village Mana Unique tradition featuring a world of stone towers attraction for pilgrims

देश का प्रथम गांव: माणा में अनोखी परंपरा, पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार, यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र

प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

देश के प्रथम गांव माणा में पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार दिखता है। भीम पुल से लेकर सतोपंथ मार्ग तक तीर्थयात्री एक-दूसरे को देखकर मीनारें बनाते हैं।पत्थरों की मीनारों के पीछे केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कारण भी छिपा है। 

India first village Mana Unique tradition featuring a world of stone towers attraction for pilgrims
माणा गांव के ठीक सामने वसुधारा ट्रैक पर श्रद्धालु इस तरह रख रहे पत्थरों के ऊपर पत्थर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देश के प्रथम गांव माणा में एक अनोखी परंपरा तीर्थयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद माणा पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां छोटे-छोटे पत्थरों को एक-दूसरे के ऊपर सजाकर मीनारें बना रहे हैं। भीम पुल से लेकर सतोपंथ मार्ग तक तमाम स्थानों पर पत्थरों की ये नन्ही मीनारें दिखाई देती हैं, जो इस क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की कहानी बयां करती हैं।

माणा गांव में पत्थरों की मीनार बनाने की परंपरा नई नहीं है। वर्षों से श्रद्धालु यहां अपनी आस्था और मनोकामनाओं के प्रतीक के रूप में पत्थरों को एक-दूसरे के ऊपर रखते आ रहे हैं। स्थानीय मान्यता है कि पवित्र भूमि पर पत्थरों की मीनार बनाने से घर में नए निर्माण, सुख-समृद्धि और शुभ कार्यों की कामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां आने वाला लगभग हर श्रद्धालु इस परंपरा का हिस्सा बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माणा निवासी धन सिंह घरिया बताते हैं कि अधिकांश श्रद्धालु दूसरों को ऐसा करते देखकर स्वयं भी पत्थरों की मीनार बनाने लगते हैं। कुछ लोग अपने परिवार की खुशहाली और नए घर के निर्माण की कामना करते हैं, जबकि कई श्रद्धालु अपने पितरों की स्मृति में भी पत्थरों की छोटी-छोटी संरचनाएं बनाते हैं।

विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा के अनुसार, गांव के आराध्य देवता घंटाकर्ण भगवान की कृपा से नव निर्माण और मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है। इसी विश्वास के चलते लोगों ने पत्थरों को सजाने की शुरुआत की, जो समय के साथ एक लोकप्रिय परंपरा बन गई।

 

यह है परंपरा की असली कहानी

स्थानीय लोगों के अनुसार पत्थरों की मीनारों के पीछे केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कारण भी छिपा है। माणा गांव के मनोज और लक्ष्मण बताते हैं कि प्राचीन समय में माणा से सतोपंथ तक जाने के लिए स्पष्ट मार्ग नहीं था। जो यात्री पहले पहुंच जाते थे, वे पीछे आने वालों को रास्ता बताने के लिए जगह-जगह पत्थरों को एक-दूसरे के ऊपर रख देते थे। ये पत्थर मार्गदर्शक संकेत का काम करते थे और यात्रियों को कठिन पहाड़ी रास्तों में दिशा दिखाते थे।

ये भी पढ़ें...UK Congress: कुमारी सैलजा की कार्यकर्ताओं को दो टूक; विधानसभा चुनाव लड़ना है तो अध्यक्ष पद छोड़ दें

आज वही पत्थरों के ढेर आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अनूठा संगम बन चुके हैं। माणा की वादियों में खड़ी ये छोटी-छोटी मीनारें हर आने वाले यात्री को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और सदियों पुरानी परंपरा की कहानी सुनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed