सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 2026 in Rishikesh Ganga Resort CM Dhami Inaugurates Event

Rishikesh: गंगा रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में करीब 2500 योग जिज्ञासुओं ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें करीब 220 विदेशी योग जिज्ञासु शामिल हैं। करीब 150 योगा संस्थान और सेंटर के योग जिज्ञासु प्रतिभाग कर रहे हैं।

International Yoga Festival 2026 in Rishikesh Ganga Resort CM Dhami Inaugurates Event
योग महोत्सव में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से आज मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। 

Trending Videos


महोत्सव में करीब 2500 योग जिज्ञासुओं ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें करीब 220 विदेशी योग जिज्ञासु शामिल हैं। करीब 150 योगा संस्थान और सेंटर के योग जिज्ञासु प्रतिभाग कर रहे हैं। महोत्सव में 80 योगाचार्यों के माध्यम से करीब 250 यौगिक, आध्यात्मिक समेत विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि योग अब केवल कसरत नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली (वे ऑफ लाइफ) बन चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती, महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर योगी भारत भूषण ने संयुक्तरूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। गणेश वंदना से योग जिज्ञासुओं ने महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में कलर्स इंडिया की ओर से गढ़वाली लोकनृत्य, राजस्थान संस्कृति का कलवेलिया डांस, पंजाब का भांगड़ा, नाद योग सेंटर ऋषिकेश की ओर से नाद योग और गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न यौगिक क्रियाओं को प्रदर्शन किया गया। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश योग और आयुष की भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्ररेणा से वह इसे विश्व की राजधानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 35 वर्षों से योग को विश्व के कोने कोने में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। योग भारत का प्राचीन धरोहर है। योग समग्र जीवन के पद्धति है। योग के माध्यम से पूरे शरीर को संतुलित किया जा सकता है। योग को अभ्यास तक सीमित न रखकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूर है। युवाओं को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। करीब 180 से अधिक देशों के लोग योगाभ्यास कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि योग के प्रचार प्रसार के लिए वह प्रदेश में पांच नए योग हब बनाएंगे। इसके अलावा आयुष वेलनेस सेंटर के माध्यम से योग का प्रचार प्रसार होगा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि महोत्सव में इस बार योग जिज्ञासुओं के लिए महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया को हैरिटेज वॉक बनाया गया है। महोत्सव में योग क्रॉस कंट्री रेस का भी आयोजन किया जाएगा। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की राजधानी है। गंगा के तट पर योगाभ्यास करने के लिए गंगा को पवित्र और निर्मल बनाए रखना हमारा कर्त्तव्य है। गंगा में गिर रहे प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हैरिटेज वॉक डॉक्यूमेंट्री और गोडलैंड पुस्तक का भी विमोचन किया। सांध्यकालीन सत्र में लखविंदर वडाली की प्रस्तुति ने योग  

LPG Crisis: देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां


पांच लाख 86 हजार लोगों ने कराया चारधाम का पंजीकरण
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 6 मार्च से लेकर अब तक चारधाम के लिए करीब पांच लाख 86 तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। यमुनोत्री 107751 के लिए गंगोत्री के लिए 110122 केदारनाथ के लिए 195847, बदरीनाथ के लिए 172669 ने पंजीकरण कर लिया है।

बजरंग सेतु और बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर सीएम ने झाड़ा पल्ला
टिहरी और पौड़ी सीमा को जोड़ने वाला लक्ष्मणझूला में बजरंग सेतु बनकर तैयार हो गया है। शासन की ओर से पुल का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब मीडिया ने बजरंग पुल के उद्घाटन की बात कही तो सीएम ने इस पर अपना पल्ला झाड़ दिया, उन्होंने मीडिया को यह कहकर संतुष्ट किया की जल्द ही पुल का उद्घाटन हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर जब मीडिया ने वन भूमि प्रकरण में घिरे बापूग्राम, शिवाजीनगर, मीरानगर समेत कई क्षेत्रों को राजस्व ग्राम की बात कही तो मुख्यमंत्री ने इस पर भी कोई जबाव नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed