{"_id":"69ba9f484c99fbf8ce051e14","slug":"haridwar-massive-fire-engulfs-car-parked-near-underpass-in-jwalapur-panic-ensues-as-flames-erupt-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: ज्वालापुर में अंडरपास के किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा तफरी, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: ज्वालापुर में अंडरपास के किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा तफरी, वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है। बुधवार की दोपहर यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक अंडरपास के पास किनारे खड़ी एक कार में भीषण आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है। बुधवार की दोपहर यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की लपटें काफी ऊपर तक उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चेतककर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।