{"_id":"69b992b5dcc36ec75a082fc9","slug":"uttarakhand-weather-once-again-temperatures-are-set-to-rise-from-the-plains-to-the-hills-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: एक बार फिर मैदान से पहाड़ तक चढ़ेगा पारा, दो से तीन डिग्री का होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: एक बार फिर मैदान से पहाड़ तक चढ़ेगा पारा, दो से तीन डिग्री का होगा इजाफा
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार
18 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी ने लोगों को ठंड का एहसास तो कराया लेकिन अब गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ेगा। बुधवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
Trending Videos
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए बनेगी SOP; गर्भ गृह व परिसर में फोटो-वीडियो बैन, पूजा शुल्क में हुई बढ़ोतरी
आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा। मंगलवार को भी मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर और पर्वतीय इलाकों में सामान्य से नीचे रहा।