फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsari dialect curriculum to be introduced at UOU.

Dehradun News: यूओयू में शुरू होगा जौनसारी बोली का पाठ्यक्रम

Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jaunsari dialect curriculum to be introduced at UOU.
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) जल्द ही जौनसारी बोली-भाषा में नया पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। जनवरी 2027 या जुलाई 2027 के शैक्षणिक सत्र से इसे लागू करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह अहम घोषणा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज, साहिया में आयोजित उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान की। कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा कि जौनसारी भाषा को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने से जौनसार-बावर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं और स्थानीय बोली के संरक्षण व संवर्धन को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पहले से ही गढ़वाली और कुमाऊंनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं के पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के फायदों का जिक्र करते हुए कुलपति ने कहा कि व्यक्ति किसी भी उम्र में अपनी पढ़ाई जारी रख सकता है। विवि ने छात्र हित में बड़ा कदम उठाते हुए अब प्रवेश के बाद अध्ययन सामग्री और कोर्स पूरा होने पर डिग्री भी सीधे डाक के माध्यम से छात्रों के घर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस अवसर पर डॉ. सुभाष रमोला, डॉ. गोविंद सिंह रावत, डॉ. रवि कुमार, डॉ. प्रियंका जलाल, डॉ. रीना रांगड़, अर्जुन सिंह तोमर, सरदार सिंह, वीरेंद्र लाल, केशव सिंह, कमल सिंह नेगी, सुनील शर्मा और अमित चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed