फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jimmy shergill open secret mukkabaaz film in Amar ujala samvad 2018

मुक्काबाज की रिलीज से पहले जिम्मी शेरगिल ने खोला 'मुक्केबाज' का राज, पढ़कर फिल्म देखने जरूर जाएंगे

Tue, 09 Jan 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Jan 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
 jimmy shergill open secret mukkabaaz film in Amar ujala samvad 2018

मुकाबला, मोहब्बत और मुकाम.. इन्हीं तीन शब्दों के आसपास सिमटी है, एक छोटे शहर के मुक्काबाज की मुक्केबाज के पायदान पर पहुंचने की कहानी। जो बताती है कि खेल में कैसे ‘खेल’ होता है, लेकिन जब सपने साफ और इरादे मजबूत हों, वह कैसे पूरे होते हैं।

विज्ञापन


‘अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय’ कार्यक्रम के दौरान ‘गांव, कस्बों का हिंदुस्तान और खेल प्रतिभा विषय’ के सत्र में फिल्म मुक्काबाज की टीम ने यह कहानी फिल्म अभिनेता और पटकथा लेखक विनीत कुमार, अभिनेत्री जोया हसन, अभिनेता जिम्मी शेरगिल और अर्जुन अवार्ड विजेता और बाक्सर अखिल कुमार ने सुनाई।
विज्ञापन


कहानी सुनाने के साथ-साथ अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग बढ़ाने के लिए सड़कों की हालत को बेहतर करने की सलाह भी दी, बोले सड़क  अच्छी होंगी तो फिल्म इंडस्ट्री खुद चलकर उत्तराखंड आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मुक्काबाज’ और ‘मुक्केबाज’ में है बहुत अंतर

 jimmy shergill open secret mukkabaaz film in Amar ujala samvad 2018

जब एंकर ऋचा अनिरुद्ध के सवालों के बीच बात ‘मुक्काबाज’ और ‘मुक्केबाज’ के अंतर की आई तो कलाकार विनीत कुमार बोले, जब बाक्सर को कमतर बताना होता है, तो उसे मुक्काबाज कहा जाता है, कुछ यही फिल्म की कहानी में भी है।

वहीं, इसी सवाल के जवाब में बाक्सर अखिल कुमार ने कहा कि मुक्काबाज का एक पंच और मुकाबला खत्म हो जाता है। इन्हीं सवाल-जवाबों के साथ संवाद आगे बढ़ा और उत्तराखंड में खेल की सुविधा और संसाधनों पर बात आई।

बाक्सर अखिल कुमार कहते हैं कि उत्तराखंड से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया, उसमें कई बाहर जाकर खेलते हैं। अगर, यहां पर राष्ट्रीय स्तर के कैंप का आयोजन हो और संसाधनों को बढ़ाया जाए तो खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।

लड़कियों को मिले मौका तो छू लेंगी आसमान

 jimmy shergill open secret mukkabaaz film in Amar ujala samvad 2018

विनीत बताते हैं कि मुक्काबाज की कहानी उन्होंने प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचने और फिर गुमनानी में गुम होने वाले खिलाड़ियों की जिंदगी से प्रेरित होकर लिखी है। इसमें बताने की कोशिश की गई है कि कैसे एक खिलाड़ी के सामने चुनौती आती है और फिर भी वो आगे बढ़ता है।

फिल्म में विलेन ‘भगवान दास मिश्रा’ की भूमिका निभा रहे जिम्मी शेरगिल कहते हैं कि विलेन होना जरूरी है, जब विलेन होगा तभी तो हीरो बनेगा। फिल्म में सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश की गई है।

इस हिंदी फिल्म से डेब्यू कर रहीं अभिनेत्री जोया हुसैन कहती हैं कि फिल्म में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौती, उनके आत्मविश्वास, उनके प्रेम के साथ आगे बढ़ने की कहानी है। बता दें कि मुक्काबाज फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।

अनुराग कश्यप को अचानक जाना पड़ा वापस

 jimmy shergill open secret mukkabaaz film in Amar ujala samvad 2018

अनुराग कश्यप को अचानक जाना पड़ा वापस
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को भी संवाद कार्यक्रम में शामिल होना था, वह देहरादून पहुंच भी गए, लेकिन अचानक जरूरी काम से उन्हें मुंबई वापस जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने रिकॉर्डेड मैसेज के साथ देहरादून से अपना पुराना नाता और लगाव बताते हुए कार्यक्रम में शिरकत न कर पाने का मलाल जाताया।

उन्होंने बताया कि उनकी छठी कक्षा तक पढ़ाई दून के हिलग्रेंज स्कूल से हुई है। वह स्कूल में जाकर पुराने दिनों को याद करना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में वापस जाना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed