फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BMS protests over workers' demands; submits memorandum at the DM's office

Dehradun News: श्रमिक मांगों को लेकर बीएमएस का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Aug 2026 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
BMS protests over workers' demands; submits memorandum at the DM's office
देहरादून। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून में आंदोलन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन


बीएमएस ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह करने और इसे महंगाई भत्ते से जोड़ने की मांग की। साथ ही पेंशनभोगियों को आयुष्मान भारत के दायरे में लाने तथा ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार और ईएसआई की सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन ने अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार रुपये, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन और रोजगार सुरक्षा देने की मांग की। वेतन भुगतान में अनियमितता करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई तथा आंगनबाड़ी, आशा, मध्याह्न भोजन और एनएचएम सहित योजना कर्मियों के मानदेय व सामाजिक सुरक्षा में वृद्धि की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रेच्युटी की गणना 30 दिन के वेतन के आधार पर करने, इसकी अधिकतम सीमा समाप्त करने, सरकारी व सार्वजनिक संस्थानों में रिक्त पद भरने, बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई।

आंदोलन में बीएमएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महिला समन्वयक अर्चना बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारी और ओएनजीसी के संविदा कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed